ऑडिटोरियम एवं स्मार्ट रोड निर्माण के लिए चयनित करें भूमि
सोनभद्र, जून 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में नगरीय निकायों में संचालित वंदन योजना के तहत प्राप्त प्रस्तावों पर समीक्षा की गई। उन्होंने आडिटोरियम एवं स्मार्ट रोड निर्माण के लिए भूमि चयनित करने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर पंचायत घोरावल, दुद्धी, पिपरी, रेनुकूट एवं चुर्क-घुर्मा द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। बैठक में विभिन्न मंदिरों एवं पौराणिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु यात्री शेड, हाल, संपर्क मार्ग एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण संबंधी प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चयनित ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ शासनादेश के अनुरूप सौंदर्यीकरण कार्य भी अनिवार्य रूप से शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.