मुंगेर, मार्च 8 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गंगटा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर-गंगटा मुख्य मार्ग में गंगटा मोड़ के समीप ऑटो बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक गोबड्डा पंचायत के ललमटिया वार्ड संख्या 1 के रहने वाला अनिल सोरेन का पुत्र विजय कुमार सोरेन है। टक्कर मारने के बाद ऑटो चालक भाग निकला। वहीं इलाज कर रहे डा.अजित कुमार ने बताया कि जख्मी युवक को गंभीर चोट आई है। दाएं हाथ और पैर तथा सिर और सीना में गंभीर चोट आई है। इलाजरत युवक ने बताया कि रिश्तेदार के घर संग्रामपुर से बाइक से अपने घर ललमटिया जा रहा था। इसी बीच गंगटा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक ऑटो ने बाइक में धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों ने सड़क से उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.