जहानाबाद, मई 20 -- मेहंदिया, निज संवाददाता । मेहंदिया थाना पुलिस ने शिवपुर गांव से रात्रि गश्ती के दौरान एक ऑटो से 80 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान ऑटो चालक सह शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें शराब बरामद हुई। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान सोहसा गांव निवासी सरफराज आलम के रूप में की गई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह कामता मठिया गांव से शराब ला रहा था। पुलिस ने ऑटो एवं शराब जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मेहंदिया से अजीत कुमार की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...