मधुबनी, मार्च 25 -- झंझारपुर। भैरवस्थान थाना पुलिस को संध्या गश्ती के दौरान मंगलवार की शाम एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनएच 27 स्थित पैटघाट पुल के नीचे से भारी मात्रा में विदेशी मूल की नेपाली शराब जब्त की है। भैरवस्थान पुलिस को विशेष सूचना मिली थी कि तस्करों का एक समूह कुरकुरे के पैकेटों की आड़ में शराब की खेप लेकर एनएच के रास्ते गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने पैटघाट पुल के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस टीम को वहां संदिग्ध अवस्था में एक ऑटो खड़ा मिला। जब पुलिस बल ने उक्त लावारिस खड़े ऑटो की तलाशी ली, तो ऊपर से कुरकुरे के पैकेट लदे हुए थे। लेकिन जब उन पैकेटों को हटाया गया, तो नीचे भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब की बोतलें बरामद हुईं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.