ऑटो से 41.54 लीटर विदेशी शराब बरामद
बगहा, जून 2 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग बगहा की टीम ने मंगलवार को धनहा चेकपोस्ट पर एक ऑटो में बनाए गये गुप्त तहखाने से 41.54 लीटर विदेशी शराब बरामद की। साथ ही मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गौतम बुद्ध धनहा एवं रतवल पुल के धनहा चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध तीन पहिया ऑटो को रोककर उसकी सघन तलाशी ली गई।
शराब के गुप्त तहखाने का पता चलना जांच के दौरान वाहन में विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त तहखाने का पता चला। तहखाने की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 41.54 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के लौरिया गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.