ऑटो से 127 लीटर देसी शराब बरामद
सहरसा, मई 30 -- पतरघट। पस्तपार पुलिस ने गुरुवार की संध्या गश्ती के दौरान थाना के समीप एनएच-106 पर कार्रवाई करते हुए एक एलपीजी ऑटो से 127.5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस ने शराब लदे ऑटो को जब्त कर चालक विधिविरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया।थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि पुअनि अमरजीत कुमार पुलिस बल के साथ वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना पर अरार से मधेपुरा जा रहे एक एलपीजी ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ऑटो से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.