किशनगंज, दिसम्बर 28 -- किशनगंज, संवाददाता कोचाधामन पुलिस ने शनिवार दोपहर थाना क्षेत्र के मस्तान चौक के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सीएनजी ऑटो से 112 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त सीएनजी ऑटो को भी जब्त कर लिया गया। कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को दिन में धनपुरा पुलिस पिकेट की टीम दिवा गश्ती पर थी। इसी दौरान दोपहर करीब 1 बजे गुप्त सूचना मिली कि किशनगंज की ओर से एक हरे-पीले रंग के सीएनजी ऑटो में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और मस्तान चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। करीब 1:35 बजे एक संदिग्ध सीएनजी ऑटो को आते देखा गया। पुलिस द्वारा रुकने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.