किशनगंज, फरवरी 11 -- टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए टेढ़ागाछ टेम्पु स्टैंड से एक टेम्पु को जप्त कर उसमें से 1.94 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है । टेम्पु चालक की पहचान मोहम्मद माफिद बक्स, उम्र लगभग 69 वर्ष, ग्राम नयाबस्ती मुसहरा, वार्ड संख्या 4, थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज के रूप में की गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर टेम्पु को रोका और विधिवत तलाशी ली, इसी दौरान टेम्पु से गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि बरामद गांजा का कुल वजन 1.94 किलोग्राम है। उन्होंने कहा कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.