ऑटो से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, अंधेरे में कारोबारी फरार
भागलपुर, सितम्बर 10 -- बांका: बाराहाट पुलिस ने बुधवार की रात कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस को शराब की खेप ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन की निगरानी शुरू की। पुलिस को देखते ही ऑटो सवार कारोबारी वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली तो उसमें विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद शराब और ऑटो को जब्त कर थाना लाया गया। फरार कारोबारी की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जब्त शराब की मात्रा और कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.