ऑटो से दबकर 47 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
दुमका, मई 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना अन्तर्गत मसडीहा गांव के पास ऑटो से दबकर 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की देर रात में हुई थी। उक्त व्यक्ति हटिया गया था और ऑटो में सवार होकर वापस घर आ रहा था। इस दौरान ऑटो पलट जाने से उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि ऑटो में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। मृतक नरेश मुर्मू रामगढ़ के बेलातरी गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर बुधवार की सुबह में पोस्टमार्टम के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर थाने में रखा है। मृतक को छोटे-छोटे बच्चे है और दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार वालों का भरण-पोषण किया करता था। इस घटना से उसके परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.