अमरोहा, नवम्बर 25 -- अमरोहा। ऑटो से टक्कर लगने के बाद विवाद में चालक ने चाकू से हमला कर बाइक सवार युवक को गंभीर घायल कर दिया। बचाव में आए भाई के साथ भी मारपीट की। मामले में दो नामजद के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना शहर के मोहल्ला कुरैशी में वासुदेव रोड पर 22 नवंबर की दोपहर तीन बजे की है। शहर के मोहल्ला चौक निवासी जतिन और उसका भाई चीनू कारोबारी काम निपटाकर घर लौट रहे थे। वासुदेव तीर्थ स्थल के पास रास्ते में इनकी बाइक की एक ऑटो रिक्शा से टक्कर हो गई। विवाद बढ़ने पर मोहल्ला मच्छरट्टा के रहने वाले ऑटो चालक नाजिर ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। मारपीट के दौरान हाथ में चाकू लगने से चीनू गंभीर घायल हो गया जबकि आरोपी धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि आरोपी नाजिर व काशिफ के अलावा मामले में द...