हरदोई, जून 20 -- हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक पहले एक ऑटो से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रहे किसान को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कटरा गांव निवासी 60 वर्षीय देवी दयाल शुक्रवार शाम गांव के बाहर कूड़ा डालने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बेनीगंज-कोथावां मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने पहले एक ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जा रहे देवी दयाल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत...