मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दूस्तान प्रतिनिधि। सकरा थाना क्षेत्र के बिद्दीपुर के निवासी चंद्रभूषण कुमार 13 जून को मोतिहारी से अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब 7:15 बजे वह चांदनी चौक पर बस से उतरे और ऑटो से भगवानपुर चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एनएच पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने चलती ऑटो के पास आकर उनका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छिनते ही चंद्रभूषण कुमार ने ऑटो से कूदकर बदमाशों की बाइक का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से तीनों बदमाश बाइक छोड़कर पैदल ही रफूचक्कर हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें- ऑटो से जा रहे राहगीर का मोबाइल छीना, पीछा करने पर बाइक छोड़कर भागे बदमाश पीड़ित के अनुसार, तीनों बदमाशों की उम्र करीब 25 वर्ष थी। पीछे बैठे युवक ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।इधर, सदर थाना के अप...