ऑटो से गिरकर युवक घायल, रेफर
मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के मंसूरपुर चमरूआ टावर के समीप बुधवार को ऑटो से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपसरपंच ताज गुलाम ने सीतामढ़ी जिले के बोखरा थाने के बोखरा निवासी दिलीप कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दिलीप मुजफ्फरपुर से करजा की ओर जा रहा था। झपकी आने की वजह से ऑटो से गिरने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- ऑटो से गिरकर युवक घायल, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.