ऑटो से गिरकर महिला घायल
देवघर, जून 24 -- देवघर। पालोजोरी थाना क्षेत्र पोलोजोरी मोड़ के पास ऑटो से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। घायल महिला की पहचान चितरा थाना क्षेत्र के राखोजोरी गांव निवासी उमरी देवी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी परिजन के होने पर सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होने बताया कि ऑटो से बासुकीनाथ किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान पालोजोरी मोड़ के पास सड़क पर स्थति ब्रेकर में ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया। झटका लगने से महिला ऑटो से नीचे गिर गई। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.