गाज़ियाबाद, अप्रैल 3 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में ऑटो से कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने चलते ऑटो में छात्रा के साथ गलत हरकत की। पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाकर पुलिस में शिकायत दी। राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह बीते दो अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे कॉलेज जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। ऑटो में पहले से एक व्यक्ति और एक महिला मौजूद थी। आरोप है कि ऑटो में बैठे व्यक्ति की पहचान अंकुर चौधरी के रूप में हुई, जो उसी की सोसाइटी में रहता है। कुछ दूरी चलने के बाद ऑटो चालक ने आरोपी से आगे बैठने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। छात्रा का कहना है कि इसके बाद अंकुर चौधरी ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। अचानक हुई इस घटना से वह घबरा गई। उसने विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.