बाराबंकी, अप्रैल 5 -- बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में कंधईपुर गांव मोड़ पर शुक्रवार रात ऑटो चालक द्वारा कट मारने के विरोध पर चालक व उसके साथियों ने बाइक सवार को पीट दिया। लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सफदरगंज थाना के रसौली गांव निवासी कयूम पुत्र स्व. लाल मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव के ही अपने साथी राहुल के साथ बाइक से शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाराबंकी शहर से घर लौट रहा था। कंधईपुर गांव मोड़ के पास एक ऑटो चालक ने बाइक के सामने अचानक आकर कट मार दिया। जिसमें वह बाल-बाल बचे। कयूम ने बताया कि उसने इसका विरोध किया तो ऑटो में वार साजिद, वसीक, जुनैद, अतीक व अन्य तीन अज्ञात लोगों ने उससे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। चीख पुकार सुनकर भीड़ जुटी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.