ऑटो से एक लाख की अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- उत्पाद विभाग ने डिमना रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर एक ऑटो से अवैध शराब बरामद की है। तलाशी के दौरान ऑटो से कुल 264 बोतल शराब की बरामदगी हुई है। बरामद शराब की कीमत एक लाख रूपये बताई जा रही है। इस संबंध में ऑटो चालक अभिमन्यु कुमार को गिरफ्तार किया है को शंकोसाईं रोड नंबर 1 का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ऑटो से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। इसके बाद टीम ने ऑटो की पहचान कर उसे बरामद किया है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.