ऑटो से उतरते ही महिला के गले से चेन स्नैचिंग
समस्तीपुर, जून 7 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड बीआरबी कॉलेज के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। पीड़ित महिला की पहचान आजाद नगर मोहल्ला निवासी प्रीति कुमारी के रूप की गयी है। बताया गया है कि बाजार से खरीदारी करने के बाद महिला घर लौट रही थी। बीआरबी कॉलेज के पास ऑटो से उतरकर वह ऑटो चालक को किराया दे रही थी, तभी एक बाईक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और कुछ ही सेकेंड में चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गये। हो-हल्ला होने पर जुटे लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन तब तक वह काफी आगे निकल चुका था। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। बदमाशों की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.