कोडरमा, सितम्बर 15 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा-गया रेलखंड पर चलने वाली आसनसोल-गया मेमू पैसेंजर ट्रेन दो दिनों तक रद्द रहेगी। आसनसोल मंडल के मुगमा और कालूभुथान स्टेशन के बीच ऑटो सिगनलिंग का कार्य चलने के कारण 15 और 16 सितंबर को और आसनसोल-गया मेमू का परिचालन रद्द किया गया है। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 15 सितंबर को कोलकाता से 50 मिनट विलंब से खुलेगी। 16 सितंबर को यह ट्रेन 30 मिनट विलंब से रवाना होगी। पैसेंजर ट्रेन रद्द होने से मजदूर परेशान: पैसेंजर ट्रेन के रद्द रहने से खासकर दिहाड़ी मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह ट्रेन गया जिले के पहाड़पुर, गुरपा, लालबाग समेत आसपास के स्टेशनों से बड़ी संख्या में मजदूरों को झुमरीतिलैया और कोडरमा पहुंचाती है। यह भी पढ़ें- आद्रा तक चलेगी आसनसोल मेमू ट्रेन ट्रेन नहीं चलने के कारण म...