कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर काजी गांव के समीप गुरुवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े ऑटो सवार से 20 हजार रुपये लूट लिए। छीनाझपटी के दौरान उसकी पिटाई भी की। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने दो आरोपियों को नकदी व बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। चरवा थाना क्षेत्र के पंसौर निवासी शिवभूषण पुत्र रामेश्वर की बेटी कोखराज के कशिया में ब्याही है। गुरुवार की दोपहर वह ऑटो पर सवार होकर बिटिया के घर जा रहे थे। ऑटो में उनके अलावा दो अन्य लोग भी बैठे थे। इन्हीं में से एक ने अचानक झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद रसूलपुर काजी के समीप पिटाई करते हुए उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये लूटकर पीछे लगे बाइक सवार दो अन्य साथियों के साथ भागने लगा। दिनदहाड़े हुई घटना देख मौजूद लोगों ने बदमाशों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.