ऑटो सवार वृद्धा से 2.10 लाख रुपये लूटने का आरोप
हरदोई, मई 14 -- सांडी। प्लॉट बिक्री के भुगतान की राशि लेकर पुत्र के साथ ऑटो से घर लौट रही एक वृद्धा से बाइक सवार बदमाशों द्वारा दो लाख 10 हजार रुपये लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। छीनाझपटी के दौरान वृद्धा ऑटो से गिरकर घायल हो गईं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ गांव निवासी कुमारा देवी पत्नी बालकराम ने बिलग्राम के कन्नौज मार्ग स्थित अपना प्लॉट हरपालपुर थाना क्षेत्र के लमकन निवासी विपिन पाल को पांच लाख रुपये में बेचा था। बैनामे के दौरान तीन लाख रुपये नकद तथा दो लाख रुपये का चेक दिया गया था। यह भी पढ़ें- बदमाशों ने वृद्धा के गले से चेन-हीरे का लॉकेट छीना, फरार पुत्र श्रीराम के अनुसार उनकी मां का बैंक खाता न होने के कारण बुधवार को वे खरीदार के बुलाने पर एसबीआई की हरपालपुर शाखा पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.