ऑटो सवार युवती से मोबाइल छीना
गाज़ियाबाद, जून 29 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में दिल्ली से घर लौट रही ऑटो सवार युवती के हाथ से बाइक सवार बदमाशों ने आईफोन छीन लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की शरद सिटी कॉलोनी में रहने वाली आंचल शर्मा 23 जून शाम को दिल्ली खजूरी से ऑटो में घर लौट रही थी। जब ऑटो विजय विहार अंडरपास के पास पहुंचा तो फोन आ गया। वह फोन पर बात करने लगी। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उनके हाथ से आईफोन छीनकर भाग गए। उन्होंने शोर मचा कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.