गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में हापुड़ रोड पर ऑटो सवार युवती से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया। मोबाइल छीनते समय युवती संतुलन बिगड़ने से ऑटो से गिरने से बाल-बाल बची। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। मालीवाड़ा निवासी काजल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। नौ मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे वह ऑफिस से काम खत्म कर घर लौट रही थीं। इसके लिए उन्होंने मोहननगर से गाजियाबाद पुराने बस अड्डा की ओर जाने के लिए एक ऑटो लिया था। काजल के अनुसार, जब ऑटो हापुड़ रोड पर पुराना बस अड्डा फ्लाईओवर से कुछ पहले पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में बाइक पर आए दो युवक उनके पास से गुजरे। इसी दौरान पीछे बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.