लखनऊ, मई 12 -- लखनऊ, संवाददाता। पारा में ऑटो सवार युवतियों ने महिला के पर्स से गहने पार कर दिए। पीड़िता ने सोमवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। पारा के गोविंद नगर शुभ सिटी निवासी अनंत कुमार की पत्नी मोनिया ने बताया कि दो मई सुबह करीब 11 बजे वह अवध चौराहा जाने के लिए घर से निकली थीं। महेश्वर मंदिर के पास वह ऑटो में बैठीं। तभी दो युवतियां भी आकर बैठ गईं। पुराना पारा और विक्रम नगर के बीच ओवरब्रिज पर युवतियों ने पीड़िता का पर्स खोलकर दो जोड़ी झुमके, सोने की चेन, मांग बेंदी निकाली और ओवरब्रिज पार करते ही युवतियां ऑटो से उतर गईं। घर पहुंचने पर पीड़िता को गहने चोरी होने की जानकारी हुई। पारा थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपित युवतियों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...