गोरखपुर, मार्च 24 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। ऑटो में सवार होकर घर जा रहे युवक का मोबाइल सोमवार की रात गुलरिहा थाने के समीप बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर फरार हो गए। ऑटो चालक ने सरैया तक पीछा किया, किन्तु अंधेरे में बाइक सवार का कही पता नहीं चला। पीड़ित युवक सूचना देने गुलरिहा थाने पहुंचा तो उसे पिपराइच क्षेत्र का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया गया। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के नाहरपुर निवासी लकी गौड़ एक मेडिकल स्टोर्स पर काम करता है। सोमवार की रात काम खत्म करके आटो में सवार होकर घर जा रहा था कि पिपराइच क्षेत्र में गुलरिहा थाने के पास पहुंचा था कि पीछे से मुंह बांधे सुजुकी बाइक से दो युवकों ने झपट्टा मार मोबाइल छिनकर फरार हो गए। युवक ने बताया मोबाइल 18000 रूपए का था। पीड़ित युवक सूचना देने गुलरिहा थाने पहुंचा तो पुलिस ने पिप...