ऑटो सवार महिला से गहने छीने, चालक धराया
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- साहेबगंज। चैनपुर मार्ग पर सोमवार को ऑटो चालक ने महिला यात्री से 50 हजार के गहने और एक हजार रुपया छीन लिया। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक को दबोच लिया। मामले को लेकर पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाने के लोहरगांवा निवासी सनोज पासवान की पत्नी सविता देवी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आनंदी छपरा निवासी ऑटो चालक मो. यूनुस को आरोपित किया है। उसने बताया कि ऑटो पर दो अन्य लोग बैठे थे। छिनतई करने के बाद उसे सुनसान सड़क पर उतार दिया। दारोगा कुणाल कुमार ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- ऑटो सवार महिला से गहने छीने, चालक धराया यह भी पढ़ें- महिला से छेड़खानी, गहने और नकद लेकर फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.