लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ,संवाददाता।हुसड़िया चौराहे से मैक्स हॉस्पिटल जाने के लिए ऑटो पर सवार महिला की चेन अज्ञात महिलाओं ने चोरी कर ली। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।पीजीआई के एल्डिको उद्यान-2 निवासी सुनीता मिश्रा ने बताया कि बीते चार अप्रैल की सुबह वह बहन रीता शुक्ला के घर मैक्स हॉस्पिटल के पास जा रही थी। हुसड़िया चौराहे पर एक ऑटो पर सवार हुई। कुछ दूर चलने पर कुछ औरतें बच्चों के साथ उसी ऑटो पर बैठ गई। इस दौरान एक बच्ची उनके पैर पर पैर रखकर परेशान करने लगी। सुनीता ने जयपुरिया के पास ऑटो रुकवाई और उतर गई। ऑटो के जाने के बाद उन्होंने गले पर हाथ लगाया तो चेन गायब थी। सुनीता ने डॉयल-112 पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौक...