कौशाम्बी, मार्च 12 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के जरैनी गांव के समीप उचक्के झपट्टा मारकर ऑटो सवार एक महिला का मंगलसूत्र ले भागे। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रयागराज के पीपल गांव झलवा की रहने वाली पूजा अग्रहरि पत्नी ओमप्रकाश ने बताया कि नौ मार्च की दोपहर वह ऑटो से नंद के यहां सरायअकिल इलाके के धारूपुर जा रही थी। जरैनी के समीप पहुंची, तभी अपाची सवार दो युवक आए। युवकों ने अपनी बाइक ऑटो के बगल में सटा दी। इसके बाद चलती ऑटो में झपट्टा मारकर गले से मंगलसूत्र छीनकर नेवादा की तरफ फरार हो गए। ऑटो में बैठे अन्य यात्रियों ने पीछा करके आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।...