मुजफ्फरपुर, मई 11 -- साहेबगंज। सीएन कॉलेज से कुछ दूर आगे रविवार को ऑटो सवार बदमाशों ने महिला यात्री से मारपीट कर गहने और 35 सौ रुपए छीन लिए। मामले में पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाने के डगराहा निवासी पीड़िता राजवंशी देवी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह सात मई को अपनी ननद के यहां रूपछपरा शादी में गई थी। 10 मई को घर जाने के लिए निकली। साहेबगंज बाजार के केशव चौक के समीप ऑटो में बैठी। रास्ते में ऑटो सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...