ऑटो व कार की टक्कर में ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल
गिरडीह, अगस्त 3 -- मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याण निकेतन के पास ऑटो व क्रेटा कार की टक्कर में ऑटो चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। सीएचसी पीरटांड़ में घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए बाहर भेज दिया गया है। घटना के बाद पुलिस व ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य किया गया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर कानूनी कार्यवाई में जुटी है।
घटना का विवरण बताया जाता है कि रविवार रात आठ बजे के आसपास मधुबन चिरकी मुख्य मार्ग स्थित कल्याण निकेतन के पास चिरकी की ओर से आ रही ऑटो व विपरीत दिशा से आ रही क्रेटा कार में भीषण टक्कर हो गई। भीषण सड़क हादसा में ऑटो व क्रेटा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। ऑटो चालक दीपक वर्णवाल तथा ऑटो सवार महेंद्र गंगवाल व मोहनपुर निवासी शुरेश हांसदा को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.