दरभंगा, मार्च 10 -- लहेरियासराय। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिले की ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने के लिए सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कर मुक्त करने के लिए सोमवार को समाहरणालय परिसर में समीक्षात्मक बैठक हुई। डीएम ने नगर निगम दरभंगा क्षेत्र में ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए उन्हें पांच अलग-अलग जोन में विभाजित करने का निर्देश दिया। प्रत्येक जोन को पहचान के लिए प्रयुक्त गाड़ियों को अलग-अलग रंग निर्धारित करने की भी बात कही गई, ताकि वाहनों की पहचान आसानी से हो सके। उन्होंने डीटीओ को निर्देश दिया कि सभी ऑटो रिक्शा के परमिट की सघन जांच की जाए तथा बिना परमिट या नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में शहर की प्रमुख सड़कों पर लगने वाले अवैध ठेला एवं अतिक्रमण को हटाने पर भी व...