अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों से लूट व छिनैती की घटनाएं करने के मामले सामने के आने के बाद पुलिस ने विशेष अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत शुक्रवार से 15 दिन तक ऑटो व ई-रिक्शा पर एक डिस्प्ले प्लेट लगाई जाएगा, जिस पर चालक का फोटो व पूरा विवरण दर्ज होगा। इससे आपात स्थिति में कोई भी यात्री उसकी फोटो खींचकर पुलिस को भेज सके। एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा व ऑटो चल रहे हैं। कुछ घटनाओं में इनके चालकों की भूमिका सामने आई है। इन्हें रोकने के लिए अब ई-रिक्शा व ऑटो चालकों का वेरीफिकेशन किया जाएगा। इसके लिए शनिवार से अभियान चलाया जाएगा। एसपी यातायात प्रवीन कुमार को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके तहत चालकों के वेरिफिकेशन व यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.