मोतिहारी, मार्च 8 -- शहर में ई-रिक्शा की व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला प्रशासन व डीटीओ को सख्त कदम उठाने होंगे। सड़कों पर ट्रैफिक की स्थिति खराब हो गयी है। इसका मूल कारण शहर की सड़कों की क्षमता से कहीं अधिक ई-रिक्शा व ऑटो का होना और ऑटो स्टैंड नहीं होने के साथ रूट कोड का निर्धारण नहीं किया जाना है। रूट कोड का निर्धारण नहीं होने से मुख्य सड़कों पर ही ई-रिक्शा की भरमार रहती है। इससे सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इस मसले पर चंदन सिंह का कहना है कि परिवहन विभाग को यह निश्चित करना होगा कि ई-रिक्शा चालकों का रूट कोड मिले। इसके लिए उसे प्रोत्साहित करना होगा। अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई भी करनी होगी। यात्रियों को भी जागरूक करना होगा कि वे केवल रूट कोड वाले ई-रिक्शा में ही यात्रा करें। अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह का कहना है कि शहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.