ऑटो वाली फोटो दिखाकर ओपी राजभर ने अखिलेश को घेरा; बोले- 2017 की तरह 2027 में साइकिल को कचरेंगे
नई दिल्ली, मई 24 -- सुभासपा चीफ और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। इस बार उन्होंने ऑटो चलाते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कर सपा अध्यक्ष को निशाने पर लिया। राजभर ने अपनी पोस्ट में खुद को संघर्ष से निकला नेता बताते हुए अखिलेश यादव की राजनीति को "एसी, पीसी और ट्विटर वाली राजनीति" करार दिया।ऑटो वाली फोटो मेरा अभिमान और सम्मान- राजभर राजभर ने लिखा कि अखिलेश यादव "चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं", जबकि उन्होंने गरीबी और संघर्ष के बीच जीवन बिताया है। उन्होंने कहा कि उनकी ऑटो चलाते हुए तस्वीर ही उनका अभिमान, सम्मान और संघर्ष की पहचान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा समर्थक सोशल मीडिया पर उनकी इस तस्वीर का मजाक उड़ा रहे हैं और उनकी औकात बताने की कोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.