शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- तिलहर, संवाददाता। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर बाइक चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर कुल 6 बाइकें भी बरामद की हैं। आरोपियों ने आसपास के क्षेत्र में जो बाइकें बेची हैं पुलिस उनका सुराग लगा रही है। ऑटो लिफ्टर गैंग के खुलासे पर सीओ ज्योति यादव ने पुलिस टीम को बधाई दी। शुक्रवार को कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि सुबह जैतीपुर मार्ग पर कुछ लोग चोरी की बाइकें बेचने आ रहे हैं। कोतवाल ने एसआई नितिन मलिक एवं मो.मारूफ के नेतृत्व में एक टीम को लगा दिया। इसी दौरान जैतीपुर मार्ग पर 2 बाइकों से 3 युवक आते दिखे, जिन्हें पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो वह बाइक लेकर फरार होने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर बाइक सवारों को पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.