ऑटो रिक्शा से 20 लीटर शराब बरामद
गोपालगंज, मई 23 -- फुलवरिया। फुलवरिया थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम संग्रामपुर रायमल गांव के समीप बथुआ-मीरगंज सड़क पर वाहन जांच के दौरान एक ऑटो रिक्शा से 20.7 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने चालक सहित दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर ऑटो रिक्शा जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र निवासी सज्जन कुमार तथा यूपी के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक निवासी जावेद शाह शामिल हैं। मामले में ऑटो मालिक समेत दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.