जहानाबाद, मार्च 7 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था किंजर मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह एक ऑटो रिक्शा के पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार कुर्था से किंजर की ओर जा रहा एक ऑटो रिक्शा सुबह करीब 8 बजे मंगरा हाट मेला के पास अचानक एक्सल (पुर्जा) टूट जाने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ऑटो में चालक सहित कई यात्री सवार थे। अचानक वाहन पलटने से यात्रियों में घबराहट फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो काफी तेजी से कुर्था से किंजर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मंगरा हाट मेला के पास वाहन का एक्सल टूट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो पलट गया। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ऑटो को सीधा...