गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के इफको चौक मेट्रो स्टेशन पर ऑटो यूनियन की प्रधानी को लेकर चल रही वर्चस्व की जंग अब मारपीट तक पहुंच गई है। पुलिस थाना डीएलएफ सेक्टर-29 की टीम ने एक ऑटो चालक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने के आरोप में सुखराली निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को यूनियन का प्रधान बनाने के लिए चालकों पर खौफ पैदा करना चाहता था। शिकायतकर्ता ऑटो चालक ने पुलिस को बताया कि वह इफको चौक मेट्रो स्टेशन से मानेसर के बीच ऑटो चलाता है। आरोपी बीरू गांव सुखराली का रहने वाला है, लंबे समय से ऑटो यूनियन का प्रधान बनने की चाह रख रहा है। प्रधानी के इसी विवाद को लेकर कुछ दिन पहले बीरू की शिकायतकर्ता के साथ कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते 11 फरवरी को जब चालक सवारी के इंतजार में खड़ा था, तब बीरू ने अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.