ऑटो यात्रियों से चोरी करने वाले महिला समेत तीन गिरफ्तार
सोनभद्र, जून 9 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने ऑटो और सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के पर्स से नकदी व कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह का मंगलवार को पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की घटना से संबंधित चार हजार रुपये नकद भी बरामद किया है। छह जून को मंडी गेट क्षेत्र में ऑटो से यात्रा कर रही एक महिला के पर्स से 10 हजार रुपये और चांदी का लॉकेट चोरी हो गया था। इस मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान मंगलवार को बिजौली-चुर्क संपर्क मार्ग स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान के पास से प्रियंका, सूरज और जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ वाले वाहनों में महिलाओं और अन्य यात्रियों को निशाना बनाकर उनके पर्स से नकदी व कीमती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.