फरीदाबाद, मार्च 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-16 में ऑटो में सवार महिला के साथ ऑटो में सफर कर रहायुवक उनके हाथ सोने के कड़े चोरी कर ले गया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-16 निवासी पीड़ित विजय लक्ष्मी मलिक ने बताया कि वह 16 मार्च को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सेक्टर-16 शाखा से लौट रही थीं। अशोका रेस्टोरेंट के सामने से वह घर आने के लिए ऑटो में सवार हो गईं। जिसमें पहले से एक लड़की और दो युवक बैठे थे। कुछ दूरी चलने के बाद एक युवक पीछे आकर उनके पास बैठ गया और अपना बैग उनकी गोद में रख दिया। महिला का आरोप है कि युवक ने उनका हाथ जोर से दबा रखा था, जिससे वह अपना हाथ नहीं हटा सकीं। बाद में उन्होंने ऑटो रुकवाकर लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास उतर गईं। घर पहुंचन...