जौनपुर, दिसम्बर 7 -- बरईपार। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चकवाबाद गांव निवासी बिंदू देवी के बैग से लाखों रुपये के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। बिंदु देवी अपने पति अरुण कुमार तथा दो बच्चों के साथ 25 नवंबर को मायके सुल्तानपुर जनपद के चांदा थाना क्षेत्र के बरनी गांव में बहन की शादी में शामिल होने गई थी। शनिवार को वापस लौटते समय यह घटना घटी। बदलापुर से बरईपार के लिए बिंदू देवी बच्चों और बैग के साथ ऑटो में सवार हुईं। जबकि अरुण कुमार बाइक से लौट रहे थे। बरईपार पहुंचने के बाद जब वे परिवार संग घर पहुंचे और बैग खोला तो उसमें रखा आभूषण गायब मिला। रविवार को बिंदू देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि ऑटो में उनके साथ सवार चार अज्ञात महिलाओं ने ही मौका पाकर आभूषण चोरी किया है। ऑटो चालक विनोद कुमार निवासी कंधी ने इस घटना से अनभि...