चंदौली, अप्रैल 28 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस टीम ने आटो में सवारी बैठाकर ट्रॉली बैग से सोने का मंगलसूत्र, झाला और अंगूठी चोरी करने वाले चोर को मझवार स्टेशन के समीप गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कुल 6700 रुपया नकद और ऑटो वाहन बरामद किया गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।सदर कोतवाल बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि बीते 16 मार्च इलाहाबाद से मुगलसराय होकर महिला और उसका पुत्र आटो से चंदौली आ रहे थे। इस बीच रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने उनके ट्रॉली बैग का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, झाला एवं दो अंगूठी चोरी कर लिया।इस यह भी पढ़ें- चेन स्नैचर रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल संबंध में 17 मार्च को मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखबिर ...