ऑटो में सफर कर रही महिला की सोने की चेन उड़ाई, महिला गैंग पर मुकदमा दर्ज
लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को टप्पेबाज महिला गैंग ने ऑटो में सफर के दौरान एक महिला यात्री की सोने की चेन पार कर दी। पीड़िता ने कृष्णानगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। सरोजनीनगर के गौरी इलाके निवासी कृष्णा मिश्रा, पत्नी गदाधर नाथ मिश्रा ने बताया कि वह बुधवार को सुबह करीब 11 बजे अवध चौराहे से एक ऑटो में सवार हुईं। कुछ दूर चलने के बाद ऑटो में कई महिलाएं और चढ़ गईं। सफर के दौरान ये महिलाएं उन्हें लगातार धक्का-मुक्की कर परेशान करती रहीं। थोड़ी दूर जाने के बाद सभी महिलाएं अचानक ऑटो से उतर गईं। जब पीड़िता ने गले पर हाथ लगाया तो सोने की चेन गायब मिली।कृष्णानगर इंस्पेक्टर पी.के. सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और महिला गैंग की गिरफ्तारी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.