लखनऊ, जून 6 -- तेलीबाग स्थित एक मॉल में काम करने वाली युवती से ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है, लेकिन दूसरा आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा है। पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी ऑटो चालक को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। ​पुलिस के अनुसार, 31 मई को तेलीबाग स्थित मॉल में ड्यूटी खत्म करने के बाद युवती ऑटो से निगोहां स्थित घर लौट रही थी। रास्ते में मदाखेड़ा के पास ऑटो चालक ने सभी सवारियों को उतार दिया। फिर रंजीतखेड़ा निवासी चालक उपदेश लोधी युवती को झांसा देकर सूनसान जंगल की ओर ले गया। आरोप है कि वहां उसने रिश्तेदार सिसेंडी निवासी मोहित लोधी को भी बुला लिया। दोनों ने मिलकर युवती के साथ हैवानियत की। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी पीड़िता को बेसुध हालत ...