देहरादून, मई 16 -- हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में शनिवार को ऑटो से सफर कर रही युवती की कथित तौर पर फोटो खींचना एक युवक को भारी पड़ गया। गुस्साई युवती ने काली मंदिर चौक के पास ऑटो रुकवाकर युवक को बाहर निकाला और बीच सड़क में उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में बना हुआ है। हालांकि युवक के माफी मांगने और मोबाइल से फोटो डिलीट करने के बाद युवती ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की।एक युवती ऑटो में सफर कर रही थी। इसी दौरान ऑटो में बैठा एक युवक मोबाइल फोन से उसकी तस्वीरें लेने लगा। शुरुआत में युवती को शक हुआ, लेकिन पुष्टि होने पर उसने तुरंत विरोध जताया। युवती ने काली मंदिर चौक के पास ऑटो रुकवाया और युवक को बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती ने युवक को खरी-खोटी सुनाने के साथ उसके बाल पकड़कर ...