ऑटो में युवतियों ने महिला के गले से चेन उड़ाई
अलीगढ़, अप्रैल 23 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के अचलताल के पास बुधवार को ऑटो में बैठी महिला के गले से युवतियों ने सोने की चेन पार कर दी। वह बाजार से घर लौट रही थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगला मानसिंह निवासी सपना बुधवार को बाजार गई थी। वह नुमाइश ग्राउंड से ऑटो में बैठ गई। आरोप है कि रास्ते में दो युवतियां भी ऑटो में सवार हो गईं। अचलताल के पास पहंुचते ही शातिर युवतियों ने सपना के गले से 12 ग्राम सोने की चेन पार कर दी। कुछ दूरी पर पहंुचते ही युवतियां ऑटो से उतर गईं। एटा चुंगी के पास पहंुचते ही सपना ने गले से चेन गायब देखी तो होश उड़ गए। आनन-फानन में वह वापस लौट और युवतियों को तलाश किया,मगर कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.