रांची, फरवरी 21 -- रातू, प्रतिनिधि। काठीटांड़ से कटहल मोड़ जाने के क्रम में उमा कुमारी निवासी कटहल मोड़ का मोबाइल बुधवार को गलती से ई-रिक्शा में छूट गया। इसके बाद पीड़िता ने अपने नंबर पर फोन किया तो ऑटो चालक ने फोन उठाया। मोबाइल लौटाने के अनुरोध पर चालक ने मोबाइल देने से साफ मना कर दिया। इस दौरान चालक ने अपना लोकेशन कांके बताया जबकि मोबाइल का लोकेशन सिमलिया दिख रहा था। इसके बाद चालक ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। स्थानीय ऑटो चालकों के अनुसार, लाल रंग का वह ऑटो सिमलिया का हो सकता है जो नियमित इस रूट पर चलता है। इस संबंध में पीड़िता ने दलादली ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और ऑटो की पहचान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.