लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, संवाददाता।कृष्णा नगर इलाके में ऑटो सवार महिला से टप्पेबाजों ने चेन लूट ली। कृष्णा नगर पुलिस ने चोरी में रिपोर्ट दर्ज की है।सरोजनी नगर के गौरी निवासी गदाधर मिश्रा की पत्नी कृष्णा मिश्रा के मुताबिक बुधवार को वह दिन में अवध चौराहे से एक ऑटो में बैठी थीं। कुछ दूर ही पहुंची थीं कि तभी ऑटो में कई महिलाएं घुसकर बैठ गईं। कृष्णा का आरोप है कि ऑटो के अंदर महिला गैंग की सदस्यों ने उनके साथ धक्का मुक्की की। रास्ते भर काफी परेशान किया। फिर कुछ दूरी पर ही वह सभी महिलाएं ऑटो से उतर गईं। उनके उतरते ही कृष्णा ने देखा कि उनके गले की सोने की चेन गायब है। यह भी पढ़ें- ऑटो में सफर कर रही महिला की सोने की चेन उड़ाई, महिला गैंग पर मुकदमा दर्ज उन्होंने तुरंत ही महिलाओं को खोजना शुरू किया, लेकिन गैंग की सभी महिलाएं रास्ते में नहीं मिलीं। इस प...