हाथरस, सितम्बर 19 -- हाथरस, संवाददाता। दो महिलाओं पर कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को ऑटो में बैठी महिला बैंक कमर्चारी करने का आरोप है। महिला बैंक कर्मचारी आगरा से सादाबाद जा रही थी। पीड़िता के भाई ने चोरी की आरोपी दो महिलाओं को पकड़कर कोतवाली सदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी प्रिया पुत्री गोपाल बैंक में कार्यरत है। वह सादाबाद के कूपा गली निवासी अपनी बुआ के यहां आई थी। शुक्रवार को आगरा से सादाबाद आते समय रस्ते में ऑटो में दो महिलाओं ने उसका पर्स चोरी कर लिया। सादाबाद पर ऑटो से उतने पर पीड़िता को पता चला कि उसके पास उसका पर्स नहीं है। उसके इसकी जानकारी अपने भाई को दी। सूचना पर भाई मौके पर पहुंच गया। उसने ऑटो का पीछा किया। गांव चंदपा ने युवक ने ओटो को रोक लिया। उसने उसमे...